तारडीह दरभंगा ।हरियाली जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से कुर्सो मछैता के कुर्सो मे जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान जीवका दीदियों ने ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य के साथ सही पोषण एवं मतदान के प्रति जागरूक किया।महिलाओं के बीच बच्चोंं को स्तनपान कराने के साथ किशोरियों मे सही पोषण की जानकारी सेे अवगत कराते हुए सही पोषण राष्ट्र रोशन का स्लोगन लिखकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं को इसके लिए जागरूक भी किया गया।बीपीएम रमाकांत मंडल ने बताया कि जागरूकता अभियान का सिलसिला अन्य पंचायतों में भी चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Report -Amit Kumar