नालंदा से गम्बूजिया मछली की 20000 प्रजाति को लाया गया, यह मछली मच्छर पनपने नहीं देती है।
डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम के प्रयास से बिहारशरीफ, नालंदा से गम्बूजिया मछली का 20,000 स्पॉन दरभंगा लाया गया है। मच्छर के लारवा को खाने वाली मछली मच्छर को पनपने नहीं देती है।
बिहारशरीफ में इसका सफल प्रयोग रहा ,वहां संबंधित इलाका में मच्छर की कमी आई है।
दरभंगा में प्रथम चरण में रविवार को वार्ड 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा ने नगर निगम के सटे हरीबोल तालाब एवं लाल पोखर तालाब में गम्बूजिया मछली के स्पॉन को डाली है।
इसके अलावा प्रयोग के तौर पर लहेरियासराय के तालाब में भी से डलवाया गया है यह मछली पश्चिम बंगाल से मंगवा कर दो 2018 में मोहनपुर ,हैचरी, नालंदा ने इसकी प्रजाति बढ़ाई और सर्वप्रथम बिहारशरीफ नगर निगम को 2019 में दिया ।
इसे एक मछली बोआरी छोड़ दूसरी मछली नहीं खाती है और यह मछली दूसरी मछली को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है।