तारडीह: संस राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम है।राजनीति में उन्हें भी अवसर मिलना चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुलेखा झा ने कैथवार स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में ग्रामीणों के संग बैठक में कही।उन्होंने कहा आज महिलाएं हर चुनौती का सामना कर सफलता की परचम लहरा रही है बस उन्हें मौका चाहिए।आज बेटी बहू घुंघट से बाहर निकल रूढ़िवादी परंपरा को तोड़कर समाज के विकास में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है किंतु दुर्भाग्य है कि महिलाओं की बात करने वाले राजनीतिक पार्टियां एवं राजनेता महिलाओं की भागीदारी एवं उन्हें प्रतिनिधित्व की बात उठाने से कन्नी काटते हैं। राजनीतिक में भी महिलाओं को अगर समान अवसर प्रदान किया जाए तो विकास के नए आयाम लिखे जा सकते हैं।चर्चा में राजनीति में महिलाओं की भूमिका को लेकर सुनील झा, सत्यनारायण सिंह, सुशील झा, ओंकारनाथ झा, लक्षमण पासवान, ब्रजेश झा जोगी सिंह रघु चौधरी, परमेश्वर राय सुभाष चंद्र झा भिखो मुखिया सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे ।
Report-Amit Kumar