मुज़फ्फरपुर : जिले में बारिश के बाद जलजमाव की समस्याओं को झेल रहे नगर निगम के वार्ड न 8 (माड़ीपुर) के लोगो ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया है जिसके कारण आवागमन ठप हो गया है।
दअरसल बारिश के बाद
जलजमाव के साथ उफनती नाली का पानी सड़कों पा आ जाता है जिसके कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ा रहा है इसलिए माड़ीपुर के स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।आक्रोशित लोगों ने नगर निगम प्रशासन और स्थानीय पार्षद के खिलाफ में जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का कहना है कि वे सभी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है लेकिन फिर भी निगम उनकी सुध तक नहीं ले रहा है जिसके कारण आज जाम लगया गया है।